लाइव न्यूज़ :

ईसाई सीपीएम कार्यकर्ता की पत्नी और बच्चे का जबरन धर्मांतरण, शिकायत करने पर पार्टी से निष्कासित

By वैशाली कुमारी | Updated: June 25, 2021 17:01 IST

सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के ईसाई कार्यकर्ता 45 वर्षीय पीटी गिलबर्ट ने इस मुद्दे को अपनी पार्टी के सामने उठाया था जिसके बाद उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी को 25 लाख रुपये, एक घर और पांच सेंट जमीन की पेशकश की थी।करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर रहने वाली दोनों पत्नियों के बीच कोई गलतफहमी नहीं थी।गिल्बर्ट की पहली पत्नी और दो बच्चे कोहिनूर में और दूसरे निरोलपालम में रहते हैं।

केरल के मलप्पुरम जिले में चालीस वर्षीय महिला और उसके बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है।

महिला के पति ने मोहल्ले वालों के ऊपर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के ईसाई कार्यकर्ता 45 वर्षीय पीटी गिलबर्ट ने इस मुद्दे को अपनी पार्टी के सामने उठाया था जिसके बाद उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

गिलबर्ट ने कहा कि उसकी 40 वर्षीय दूसरी पत्नी और 13 वर्षीय बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन किया गया और अब वे कोझीकोड में स्थित थर्बियाथुल इस्लामिक सेंटर की हिरासत में हैं। गिल्बर्ट बताया कि उसके कुछ पड़ोसियों ने धर्म परिवर्तन के लिए उसकी पत्नी को 25 लाख रुपये, एक घर और पांच सेंट जमीन की पेशकश की थी।

उन्होंने ये भी कहा कि अपनी पत्नी और बेटे के जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध करने के कारण उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। खबरों के मुताबिक पीटी गिलबर्ट मूल रूप से कन्नौज जिले के इरिट्टी इलाके के रहने वाले हैं। वह सीपीएम पार्टी की निरोल पाल शाखा के कार्यकर्ता हैं।

गिल्बर्ट ने बताया कि मैंने अपनी शादी के चार साल बाद दूसरी शादी अपनी पत्नी की बहन के साथ की, जो उससे तीन साल बड़ी है। मैं अपनी दूसरी शादी के बाद थेनहिप्पलम चला गया क्योंकि स्थानीय लोग मेरी दो शादियों के खिलाफ थे। गिल्बर्ट ने बताया कि उनकी दूसरी शादी कानूनी नहीं है।

करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर रहने वाली दोनों पत्नियों के बीच कोई गलतफहमी नहीं थी। मुझे लगभग 15 साल पहले कन्नूर से बाहर जाना पड़ा, क्योंकि हम हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे मेरी छोटी पत्नी मुझे नहीं छोड़ सकती थी उनका भाई ही हमें यहां लाया था।

गिल्बर्ट ने कहा कि उसकी जिस पत्नी ने इस्लाम धर्म अपना लिया है, वह रोजाना चर्च में जाती थी। गिल्बर्ट की पहली पत्नी और दो बच्चे कोहिनूर में और दूसरे निरोलपालम में रहते हैं। बच्चे और परिवार चर्च से जुड़े हुए थे। एक पत्नी कोंडोट्टी के चर्च में जाती थी और दूसरी कोहिनूर के पास एक चर्च में जाती थी।

गिल्बर्ट ने बताया कि उसकी पत्नी एक बेकरी के दुकान पर काम करती थी। दुकान पर एक शख्स और बुशरा नाम की महिला ने बेटे और पत्नी का धर्म परिवर्तन कराया।गिल्बर्ट ने बताया कि वह एक टैक्सी ड्राइवर है। जैसे ही वह काम के लिए निकलता था, तभी पड़ोस की मुस्लिम महिलाएं घर पर आ जाती थीं और परिवार के सदस्यों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाती थीं।

घर आने वाले लोगों में दो शख्स सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के भी थे। गिल्बर्ट ने कहा लगभग 15 दिनों पहले ही मुझे पता चला कि वे सभी मिलकर मेरी पत्नी और बेटे का धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे। जब अपनी पत्नी और बेटे को जबरन धर्म परिवर्तन से बचाने के लिए शिकायत की, तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पीटी गिल्बर्ट ने इस बात की शिकायत जिले के एसपी और मुख्यमंत्री से भी की है।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई