सत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2026 13:40 IST2026-04-09T13:39:19+5:302026-04-09T13:40:12+5:30

फारबिसगंजः गंभीर चोट लगने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगबनी के अमोना वार्ड संख्या 21 निवासी अली हुसैन (42 साल) के रूप में हुई है।

Forbesganj Quarrel over Sattu shopkeeper Ravi Chauhan beheaded driver Ali Hussain mob beats Sattu seller death Araria of Bihar | सत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsसत्तू विक्रेता और पिकअप ड्राइवर के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।गुस्से में आकर ठेला संचालक ने ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया।मृतक ड्राइवर था और हत्या करने वाला युवक सत्तू बेचकर रोजी रोटी कमाता था।

फारबिसगंजः बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज से एक के बाद एक हुई दो दिल दहला देने वाली घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। गुरुवार सुबह कृषि बाजार समिति के मेन गेट के पास सत्तू वाले से हुए मामूली विवाद में दिनदहाड़े एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। दरअसल, सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक और पिकअप ड्राइवर के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों की जान चली गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्तू विक्रेता और पिकअप ड्राइवर के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

बात धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आकर ठेला संचालक ने ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। गंभीर चोट लगने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगबनी के अमोना वार्ड संख्या 21 निवासी अली हुसैन (42 साल) के रूप में हुई है। मृतक ड्राइवर था और हत्या करने वाला युवक सत्तू बेचकर रोजी रोटी कमाता था।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी सत्तू विक्रेता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की हिंसा में आरोपी की भी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सत्तू विक्रेता, जिसकी पहचान 30 वर्षीय रवि चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोग दहशत में हैं और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार तत्काल फारबिसगंज पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सत्तू बेचने वाले ठेला चालक ने गुस्से में आकर पिकअप चालक का सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई जानने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के क्रम को स्पष्ट किया जा सके।

इस जघन्य वारदात के बाद से पूरे फारबिसगंज शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों से बचने को कहा है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: Forbesganj Quarrel over Sattu shopkeeper Ravi Chauhan beheaded driver Ali Hussain mob beats Sattu seller death Araria of Bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे