झारखंड में पांच युवकों ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार

By भाषा | Updated: February 1, 2019 07:47 IST2019-01-31T23:09:05+5:302019-02-01T07:47:30+5:30

पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

Five youths raped minor girl in Jharkhand | झारखंड में पांच युवकों ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार

फाइल फोटो

झारखंड के रांची जिले के बुंदू इलाके में एक नाबालिग लड़की से पांच युवकों ने कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशुतोष शेखर ने बताया कि मंगलवार को यह वारदात तब हुई जब लड़की यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर बुंदू में अपने मामा के घर जाने के लिए अपने घर से रवाना हुई। 

शेखर के अनुसार मामा के घर पहुंचने से पहले वह कुछ समय तक अपने पुरुष मित्र के साथ रही। जब दोनों आगे बढ़े तब पांच आरोपियों ने उनसे मारपीट की एवं उनके मोबाइल फोन छीन लिए। युवक उसे सूनसान जगह ले गये और उन्होंने उससे बलात्कार किया। 

लड़की और उसके दोस्त रात करीब डेढ़ बजे बुंदू थाने पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज करायी। उसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा और शिकायत के कुछ ही घंटे बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता को मेडिकल चेक अप के लिए ले जाया गया है।

Web Title: Five youths raped minor girl in Jharkhand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे