लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले भी बलात्कार केस में जा चुका है जेल

By भाषा | Updated: June 27, 2020 21:21 IST

मध्यप्रदेश के रायसेन में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म को आरोपीको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो पहले भी बलात्कार और मारपीट के कई अपराधों में लिप्त रह चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच वर्षीय बच्ची के साथ 30 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है।यह घटना रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज थाना अंतर्गत एक गांव की है।

रायसेन (मध्यप्रदेश)। रायसेन जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ 30 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। यह घटना रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार देर रात को हुई।

बेगमगंज थाना प्रभारी भरत सिंह ने शनिवार को बताया कि इस मामले में आरोपी संतोष सिंह आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पहले भी बलात्कार एवं मारपीट के कई अपराधों में लिप्त रह चुका है और पीड़िता के घर के पास ही रहता है।

पीड़िता के पिता ने दी डायल 100 को जानकारी

थाना प्रभारी ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे शादी समारोह से जब यह बच्ची अचानक अपने घर अकेली जा रही थी, तो आरोपी उसे उसके घर के नजदीक से उठाकर पास में ही एक सुनसान जगह पर ले गया और उससे बलात्कार किया। सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी बच्ची को घटनस्थल पर ही छोड़कर भाग गया। सिंह ने बताया कि इसके बाद पीड़िता के पिता ने डायल—100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी।

उन्होंने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पी एन गोयल के नेतृत्व में थाना प्रभारी भरत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बी वी तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की। उसे रात करीब एक बजे गांव के बाहर एक खेत की टपरे से गिरफ्तार कर लिया गया।

नाजुक बनी हुई है बच्ची की हालत

भरत सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची को उसके परिजन बेगमगंज सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

एसडीओपी गोयल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ भादंवि की धारा 376 :एबी: एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि संतोष कुख्यात अपराधी है। उस पर एक नाबालिग बालिका एवं एक महिला के साथ बलात्कार करने के दो मामले विचाराधीन हैं। इसके अलावा, उस पर मारपीट के तीन मामले भी दर्ज हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!