लाइव न्यूज़ :

झांसी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल, सीएम ने जताया शोक

By भाषा | Updated: January 4, 2020 15:19 IST

दुर्घटना की सूचना के बाद जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए एवं घायलों की उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं । उधर लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी में बरुआसागर थाना क्षेत्र स्थित लक्षमणपुरा में एक स्टोन क्रशर की चारदीवारी गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में घायल सात लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। घटनास्थल पर मुआयना एवं स्थिति को देखते हुए समुचित मुआवजे की घोषणा की जाएगी।

झांसी जिले के बरुआसागर क्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार को निर्माणाधीन दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है तथा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है।

दुर्घटना की सूचना के बाद जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए एवं घायलों की उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं । उधर लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी में बरुआसागर थाना क्षेत्र स्थित लक्षमणपुरा में एक स्टोन क्रशर की चारदीवारी गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि ग्राम लक्ष्मण पुरा मैं आज दोपहर बाद लगभग 12.30 बजे हुई दुर्घटना में एक स्टोन क्रशर की निर्माणाधीन दीवार अचानक गिर पड़ी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सात लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

उन्होंने कहा की घटनास्थल पर मुआयना एवं स्थिति को देखते हुए समुचित मुआवजे की घोषणा की जाएगी व घायलों का हाल जानने के बाद पर्याप्त एवं समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी में बरुआसागर थाना क्षेत्र स्थित लक्षमणपुरा में एक स्टोन क्रशर की चारदीवारी गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल दुर्घटना स्थल पर व्यापक राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाये तथा पीड़ितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध करायी जाये। मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथझाँसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर