लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पांच व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:06 IST

 गुरुग्राम में स्कूल से लौटते समय एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे लड़की के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।सभी पांच आरोपियों ने शराब के नशे में अपराध करना स्वीकार किया और उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। 

 गुरुग्राम में स्कूल से लौटते समय एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकेन ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को दोपहर के आसपास फरुख नगर पुलिस थानाक्षेत्र में हुई और लड़की के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

बोकेन ने कहा, ‘‘पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल से वापस लौट रही थी। रास्ते में नशे की हालत में कार में सवार पांच व्यक्तियों ने उसका पीछा किया और बाद में छेड़खानी की। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा कि पीड़िता खुद को बचाने के लिए भागकर पास के घर में चली गयी। बोकेन के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और जाँच के बाद पुलिस के एक दल ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को फरुख नगर में पांच व्यक्तियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों की पहचान प्रशांत (18), राहुल (18), धीरज (19), पंकज (19) और मोहित (22) के रूप में की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सभी आरोपी दोमु गांव के निवासी हैं। बोकेन ने कहा कि सभी पांच आरोपियों ने शराब के नशे में अपराध करना स्वीकार किया और उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह