लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्णिया जिले में पांच दरिंदों ने ननद-भाभी के साथ की दरिंदगी, मामला दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2023 15:21 IST

Open in App

पटना: बिहार में पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हथियार के बल पर पांच लोगों के द्वारा दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया आया है। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी बताई जा रही हैं। दोनों बीमार मौसी को देखने जा रही थीं, तभी सुनसान जगह पर पांच बदमाशों ने रोक दिया और पिस्टल की नोक पर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। दोनों पीड़िता ने सदर थाने में पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। 

बताया जा रहा है कि डगरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ननद और भाभी अपनी बीमार मौसी को देखने के लिए पैदल ही जा रही थीं। इसी दौरान दमका चौक से आगे सुनसान रास्ते पर पांच बदमाशों ने उन्हें धर दबोचा और पास ही स्थित मक्के के खेत में ले गए, जहां पांचों ने बारी- बारी से ननद और भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। 

इस घटना को लेकर पीड़ित ननद ने बताया कि आरोपियों ने हथियार के बल पर उन दोनों के साथ दुष्कर्म किया। वहीं एक वाहन को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों महिलाओं की मोडिकल जांच करा पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दो महिलाओं के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस आलोक में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की गई है। मक्के के खेत में कई जगह फसल टूटा पाया गया है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें एक महिला के पूर्व पति व उसके अन्य रिश्तेदार को भी आरोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO