बिहार के सहरसा जिले से एक साथ गायब हुईं पांच नाबालिग लड़कियां, इलाके में मचा है हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2026 17:00 IST2026-03-01T16:59:47+5:302026-03-01T17:00:30+5:30

लापता बच्चियों की पहचान राधा कुमारी (17 वर्ष), नेहा कुमारी (14 वर्ष), ज्योति कुमारी (12 वर्ष), कोमल कुमारी (12 वर्ष), और प्रीति कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।

Five minor girls go missing from Bihar's Saharsa district, creating panic in the area | बिहार के सहरसा जिले से एक साथ गायब हुईं पांच नाबालिग लड़कियां, इलाके में मचा है हड़कंप

बिहार के सहरसा जिले से एक साथ गायब हुईं पांच नाबालिग लड़कियां, इलाके में मचा है हड़कंप

पटना:बिहार में सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में नगर पंचायत नवहट्टा, वार्ड संख्या 18, पिपराही से तीन परिवारों की पांच नाबालिग लड़कियों के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार, 27 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे सभी लड़कियां घर से घास काटने के लिए निकली थीं। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिवारवालों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लापता बच्चियों की पहचान राधा कुमारी (17 वर्ष), नेहा कुमारी (14 वर्ष), ज्योति कुमारी (12 वर्ष), कोमल कुमारी (12 वर्ष), और प्रीति कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने कहा कि शाम करीब 4 बजे लड़कियों को तुलसीपुर की ओर जाते देखा गया था। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चियां नहीं मिलीं, तो रात करीब 8 से 9 बजे के बीच परिजनों ने नवहट्टा थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। पुलिस ने बताया कि हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन तेज कर दी गई है। इस घटना से तीनों परिवारों में मातम का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें बच्चियों की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Web Title: Five minor girls go missing from Bihar's Saharsa district, creating panic in the area

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे