लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

By भाषा | Updated: March 13, 2021 12:37 IST

बिहार के सुपौल में एक ही परिवार के पांच लोगों की कथित आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुपौल में एक शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या की है मृतकों में मिश्रीलाल साह, उनकी पत्नी, दो बेटियों सहित एक बेटा भी शामिल हैमिश्रीलाल कोयला बेचने का काम कर रहे थे, आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं हुआ है

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना अंतर्गत गद्दी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटनास्थल का मुआयना कर रहा है ।

मृतकों की शिनाख्त मिश्रीलाल साह (50), उनकी पत्नी (44) , दो बेटियों और नौ वर्ष के एक पुत्र के रूप में की गई है।

क्षेत्र में चर्चा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होने के कारण मिश्रीलाल ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मिश्रीलाल कोयला बेचकर जीवकोपार्जन करते थे और उनकी बड़ी लड़की ने करीब ढाई साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था, जिसके बाद परिवार गांव के लोगों से और रिश्तेदारों से अलग-थलग रहने लगा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :बिहारआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली