लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से अगवा पांच लड़कियों को किया बरामद

By भाषा | Updated: July 28, 2020 16:07 IST

नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से लापता पांच युवतियों को पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती ने पुलिस को बताया है कि उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से विवाह रचाया था।अधिकारी ने बताया कि सलारपुर गांव से लापता हुई अंजली तथा नीतू नामक दो युवकों को पुलिस ने बरामद किया है।एक लड़की को अगवा करने वाले नागेंद्र नामक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के विभिन्न जगहों से अगवा की हुई पांच युवतियों को पुलिस ने आज बरामद कर लिया है और पुलिस इनका डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से लापता पांच युवतियों को पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में सोरखा में रहने वाली एक दलित युवती लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे आज बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसको अगवा करने वाला युवक फरार है। उन्होंने बताया कि युवती का 5 माह का बच्चा है। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से विवाह रचाया था।

अधिकारी ने बताया कि सलारपुर गांव से लापता हुई अंजली तथा नीतू नामक दो युवकों को पुलिस ने बरामद किया है, ये दोनों युवतियां घर से नाराज होकर लखनऊ चली गई थी। एसीपी ने बताया कि इसी प्रकार सर्फाबाद गांव से लापता एक किशोरी को पुलिस ने आज बरामद किया है, उसको अगवा करने वाला नागेंद्र नामक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि सोरखा गांव से लापता एक अन्य युवती को भी पुलिस ने आज बरामद किया है। उसको अगवा करने वाला युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसीपी ने बताया कि लापता लड़कियो को बरामद करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई थी, तथा उसी टीम ने आज पांचो युवतियों को बरामद किया है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद