लाइव न्यूज़ :

बिहार के नवादा जिले में पांच लड़कों ने 16 साल की किशोरी से किया गैंगरेप, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2020 18:35 IST

लॉकडाउन के बीच बिहार के नवादा जिले में पांच लड़कों ने मिलकर 16 वर्षीया छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है. घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है. जांच के बाद कोर्ट में 164 का बयान कराया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नवादा जिले में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. नवादा में इंटर की 16 वर्षीया छात्रा के साथ पांच युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया.

पटना: लॉकडाउन के बीच बिहार के नवादा जिले में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. गैंगरेप की इस वारदात के बाद इलाके में हडकंप मच गया है. इसमें नवादा में इंटर की 16 वर्षीया छात्रा के साथ पांच युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना मंगलवार की रात करीब एक बजे नगर थाने के कादिरगंज ओपी के एक गांव की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद जब छात्रा बेहोश हो गई तो सभी आरोपित वहीं छोड़कर फरार हो गए. आज सुबह करीब पांच बजे गांव के लोगों की उस पर नजर पड़ी. तब जाकर ग्रामीणों ने लड़की को उसके घर पहुंचाया. इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद गांव के अन्य ग्रामीणों संग परिजन आरोपितों के घर पहुंचे, जहां उनकी झड़प हुई. बताया जाता है कि ग्रामीण स्तर पर घटना को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनने पर मामला आज सुबह करीब साढ़े दस बजे नवादा महिला थाने पहुंचा. पीड़ित नवादा के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है. पीड़िता के मुताबिक रात करीब एक बजे रौशन कुमार नामक युवक ने उसे फोन पर बताया कि उसकी दादी घर के बाहर बेहोश पड़ी है. उसकी बात सुनकर वह घबराकर घर से बाहर निकल आई. इसी बीच पूर्व से घात लगाए रौशन और उसके साथियों ने उसे दबोच लिया और पास के कट्टू वाले घर में ले जाकर सभी लड़कों ने उसके साथ एक कमरे में बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस दौरान जब वह बेहोश हो गई तो सभी फरार हो गये. इसके पहले सभी ने उसे धमकी भी दिया था. 

बताया जाता है कि पीड़ितों के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई. प्राथमिकी में शिवशंकर दास उर्फ बंगु रविदास के बेटे रौशन कुमार उर्फ ललटू, मोती रविदास के नाती विक्रम कुमार और शैलेन्द्र रविदास उर्फ बोमड़ रविदास के बेटे लालजीत कुमार को नामजद और दो अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है. मामले में दर्ज प्राथमिकी में प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेंज (पॉक्सो) की धारा 6 और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इधर, पुलिस अभिरक्षा में छात्रा की नवादा सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल जांच कराई जा रही है. मेडिकल जांच के बाद उसका कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा. 

महिला थाना प्रभारी कुमारी बबीता रानी ने बताया कि पीड़िता ने बताया है कि पांच लड़कों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है. जांच के बाद कोर्ट में 164 का बयान कराया जाएगा. कादिरगंज ओपी की पुलिस के सहयोग से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :बिहारगैंगरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा