लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में बाइक पर स्टंट करते लोगों का वीडियो सामने आने के बाद पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2020 08:17 IST

सड़क पर स्टंट कर रहे बाइक सवार लोगों के एक समूह का वीडियो एक राहगीर ने सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए 30 सेकंड का एक वीडियो साझा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सोनू कश्यप, कमल, पवन, सचिन और विपुल शर्मा के रूप में हुई है। एक राहगीर ने सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए 30 सेकंड का एक वीडियो साझा किया था।

नयी दिल्लीपूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग की एक व्यस्त सड़क पर स्टंट कर रहे बाइक सवार लोगों के एक समूह का वीडियो सामने आने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सोनू कश्यप, कमल, पवन, सचिन और विपुल शर्मा के रूप में हुई है।

एक राहगीर ने सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए 30 सेकंड का एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में, कुछ लोग चलती हुई बाइक पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग दूसरे तरह के स्टंट कर रहे हैं। उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखे थे, लेकिन सब ने मास्क पहना हुआ था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने ट्वीट किया, “मोटरसाइकिल सवारों की पहचान कर ली गई है। शकरपुर पुलिस थाने द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” उन्होंने कहा कि शाम तक पांच लोगों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। भाषा शुभांशि सुभाष सुभाष

टॅग्स :दिल्लीकेससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई