पहले रेप, फिर शादी का झांसा, युवक ने किया महिला का यौन शोषण, अब पुलिस कर रही है तलाश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2022 16:43 IST2022-02-09T16:38:19+5:302022-02-09T16:43:55+5:30

एक साल पहले रोहित ने महिला के साथ रेप किया था और बाद में वह शादी का वादा करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा।

First rape, then on the pretext of marriage, the young man sexually assaulted the woman, now the police is searching | पहले रेप, फिर शादी का झांसा, युवक ने किया महिला का यौन शोषण, अब पुलिस कर रही है तलाश

पहले रेप, फिर शादी का झांसा, युवक ने किया महिला का यौन शोषण, अब पुलिस कर रही है तलाश

Highlightsरोहित ने करीब एक साल पहले महिला के साथ रेप किया था उसके बाद वो शादी का झांसा देकर महिला की इज्जत के साथ खेलता रहा बीचे दिनों रोहित महिला से शादी करने की बात पर साफ मुकर गया, तब महिला ने केस दर्ज कराया

इंदौरएक महिला के साथ छलावे की ऐसी कहानी सामने आयी है, जिसे सुनकर सभी दंग हैं। बताया जा रहा है कि रोहित नाम के एक युवक ने एक महिला के साथ रेप किया और बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

जब महिला से उससे शादी के लिए कहा तो वह शादी की बात से मुकर गया। इसके बाद महिला ने रोहित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अव वो पुलिस के शिकंजे में है।

इस मामले में फ्री प्रेस जर्नल ने जो रिपोर्ट प्रकाशित कि है उनसेक अनुसार करीब एक साल पहले रोहित ने महिला के साथ रेप किया था और बाद में वह शादी का वादा करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। मजबूर महिला रोहित के इस अत्याचार को सहते हुए बीते एक साल से शादी की बात करती रही लेकिन रोहित हर बार कोई न कोई बहाना करके टालता रहा।

बीते दिनों महिला ने इस मामले में महिला ने जब फिर से शादी की बात की तो रोहित सिरे से मुकर गया कि उसने कभी शादी का कोई वादा किया था। इस बात से दुखी महिला सीधे थाने पहुंची और रोहित के खिलाफ उसने रेप सहित तमाम अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए तुरंत केस दर्ज किया और अब रोहित की तलाश कर रही है। 

वहीं बीते महीने इदौर में घटे इसी तरह के एक अन्य मामले में एक 32 साल की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की उसके पति ने अपने चार दोस्तों के साथ उसका सामूहिक बलात्कार किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति और उसके दोस्तों ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसे प्रताड़ित भी किया। पुलिस ने उस मामले में पीड़िता के पति सहित कुल पांच लोगों पर रेप के साथ-साथ आईपीसी की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

Web Title: First rape, then on the pretext of marriage, the young man sexually assaulted the woman, now the police is searching

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे