लाइव न्यूज़ :

पहले पत्नी, बेटी और बेटे को मुंह दबाकर मारा, फिर खुद पंखे के हुक में लटक कर आत्महत्या कर ली

By भाषा | Updated: January 18, 2020 13:01 IST

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि गुडंबा के शिवानी विहार में रहने वाले पिंटू गुप्ता ने शनिवार तड़के अपनी पत्नी आरती, बेटी नेहा और बेटे नैतिक को मार कर खुद को पंखे के कुंडे से लटका दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि पिंटू गुप्ता नामक यह व्यक्ति पेशे से ड्राइवर था और आर्थिक समस्या से परेशान था।जानकारी पड़ोसियों से मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक यूनिट घटनास्थल पर पहुंची।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना इलाके में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को मुंह दबाकर कथित तौर पर मार दिया और फिर खुद पंखे के हुक में लटक कर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि पिंटू गुप्ता नामक यह व्यक्ति पेशे से ड्राइवर था और आर्थिक समस्या से परेशान था। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि गुडंबा के शिवानी विहार में रहने वाले पिंटू गुप्ता ने शनिवार तड़के अपनी पत्नी आरती, बेटी नेहा और बेटे नैतिक को मार कर खुद को पंखे के कुंडे से लटका दिया।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पिंटू ने पहले अपनी पत्नी और दोनो बच्चों का मुंह दबाकर उन्हें मारा, क्योंकि इन तीनों के शव बिस्तर पर एक साथ पड़े थे। बाद में पिंटू ने छत पर लगे पंखे को उतारा और उसके कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली।

कमिश्नर ने बताया कि शनिवार सुबह घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जायेगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली