लाइव न्यूज़ :

यूपीः छेड़खानी का विरोध करने गए उर्दू शायर हाशिम फिरोजाबादी पर एसिड से हमला, जल गया शरीर

By धीरज पाल | Updated: October 21, 2018 15:59 IST

जिला फिरोजाबाद में रहने वाले नामचीन कवि हाशिम फिरोजाबादी के पास एक पिता मदद मांगने आया है। उसने हाशमी से कहा कि एक मनचला उनकी बेटी को परेशान करता है।

Open in App

देश के मशहूर कविओं और उर्दू शायरों में से एक हाशिम फिरोजाबादी पर मनचलों ने हमला किया। इतना ही नहीं उनकी पिटाई की और मुंह पर तेजाब भेजकर भी हमला किया। तेजाब से उनका शरीर जल गया। उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद में रहने वाले नामचीन कवि हाशिम फिरोजाबादी एक छात्रा को स्कूल जाते वक्त परेशान करने वाले युवकों को समझाने गए थे। इस दौरान मनचला उनकी पिटाई के बाद मुंह पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। 

जानिए क्या है पूरी मामला

जिला फिरोजाबाद में रहने वाले नामचीन कवि हाशिम फिरोजाबादी के पास एक पिता मदद मांगने आया है। उसने हाशमी से कहा कि एक मनचला उनकी बेटी को परेशान करता है। यहां तक की वह स्कूल से आते-जाते और फोन पर भी अश्लील मैसेज करके बेटी को परेशान कर रहा है। इस वजह से बेटी की पढ़ाई छुड़ाने के मजबूर है। इसके बाद हाशिम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। समाज में बेटी की बदनामी का हवाला देकर पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। इस बात की शिकायत लेकर कवि हाशिम खुद उस मनचले को समझाने गए। 

 

हाशिम ने बताया कि उसने मुझे बातचीत करने के लिए नाले की पुलिया गांव में बुलाया। समझाने गए कवि हाशिम पर उस युवक ने पहले उनकी पिटाई की। इसके बाद मनचाले ने कवि के मुंह पर तेजाब फेंक दिया। वहीं मामले को लेकर पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज लिया गया है। झुलसे हाशिम को लोगों ने मेडिकल कराया। अभी भी आरोपी गिरफ्त से बाहर है। एएनआई के मुताबिक पुलिस ने कहा कि हम जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

 

फिरोजाबाद छोड़ने की बात

इस घटना के बाद उर्दू कवि हाशिम ने फिरोजाबाद छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर बेटियों के साथ आगे ऐसी घटनाएं होंगी तो वह फिरोजाबाद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि एक पिता की मजबूरी को देखते और बेटी का भविष्य जाया न हो इसके लिए मैं मनचलों को समझाने गया था।

कौन है कवि फिरोजाबादी

हाशिम फिरोजाबादी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले नामचीन कवि व शायर हैं। देश के तमाम बड़े कवि सम्मेलनों में हमेशा से वो बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार की योजना बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं जैसी योजनाओं पर कवि कविताएं कही है।

कवि समाज में आक्रोश 

इस घटना के बाद साहित्य जगह आक्रोश में है। साहित्यकार व कवि श्लेष गौतम ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा किसुप्रसिद्ध कवि/शायर भाई हाशिम फिरोज़ाबादी पर आज तेज़ाब फेंका गया एवं उनसे मार पीट की गई। इस कायराना कृत्य की निन्दा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ सख़्त कार्यवाई की अपेक्षा है। राजीव सक्सेना का कहना है कि एक कवि या शायर समाज को जोड़ने की बात करता है। उसके साथ ऐसी हरकत शर्मनाक हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!