लाइव न्यूज़ :

विद्यालय से ढाई वर्षीय बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर बिठाकर ले जाते दिखे, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 17:58 IST

पुलिस अधीक्षक (नगर) सर्वेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि रसूलपुर थानाक्षेत्र के एक स्‍कूल में नये साल के कार्यक्रम में गई ढाई वर्ष की बच्ची के लापता होने की सूचना रविवार देर शाम परिजनों ने पुलिस को दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर पुलिस की चार टीम गठित की गईं।सीसीटीवी फुटेज में दो युवक उस बच्ची को बाइक पर बिठाकर ले जाते देखे गए।376 (दुष्कर्म) एवं पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

फिरोजाबादः फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर थानाक्षेत्र में एक विद्यालय से ढाई वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) सर्वेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि रसूलपुर थानाक्षेत्र के एक स्‍कूल में नये साल के कार्यक्रम में गई ढाई वर्ष की बच्ची के लापता होने की सूचना रविवार देर शाम परिजनों ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर पुलिस की चार टीम गठित की गईं।

छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो युवक उस बच्ची को बाइक पर बिठाकर ले जाते देखे गए। मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 363 (अपहरण) एवं 376 (दुष्कर्म) एवं पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने बच्ची को अगवा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी पहचान बरगदपुर के निवासियों--राजकुमार एवं अरविंद के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिश्रा ने बताया कि बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा