लाइव न्यूज़ :

Firozabad station: 30 मिनट के अंदर 3 लोग ट्रेन से कटे?, आखिर क्यों फुटओवर ब्रिज का उपयोग नहीं कर लोग, लगेंगे पटरी पर बाड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2024 21:54 IST

नयी दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि उसी दिन अलग-अलग समय पर दो और लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।हर महीने औसतन 5-10 लोग ऐसी घटनाओं का शिकार होते हैं। एमआरओ का मतलब ट्रेन की चपेट में आने से है। तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल ने पाया कि रेलवे लाइन घनी आबादी वाले क्षेत्र और कांच कारखानों को विभाजित करती हैं।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्टेशन के पास एक अक्टूबर को 30 मिनट के अंदर तीन ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत के बाद शुरू की गई रेलवे जांच में पटरियों पर बाड़ लगाने की सिफारिश की गई है, क्योंकि लोग रेलवे लाइन पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने से बचते हैं। जांच के अनुसार, शाम सात बजे से सात बजकर 35 मिनट के बीच लगभग एक ही स्थान पर नयी दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उसी दिन अलग-अलग समय पर दो और लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद स्टेशन क्षेत्र में ‘मैन-रन-ओवर’ (एमआरओ) के मामले काफी अधिक हैं, जहां हर महीने औसतन 5-10 लोग ऐसी घटनाओं का शिकार होते हैं। एमआरओ का मतलब ट्रेन की चपेट में आने से है।

एमआरओ के इतने अधिक मामलों के कारणों की जांच करते हुए, तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल ने पाया कि रेलवे लाइन घनी आबादी वाले क्षेत्र और कांच कारखानों को विभाजित करती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, “जहां रिहायशी इलाका पटरियों के दक्षिण की ओर है, वहीं कारखाने उत्तर की ओर हैं। इसके अलावा, शहर का मुख्य बाजार भी पटरियों के उत्तर की ओर स्थित है।”

जांच दल ने पाया कि उत्तर की ओर कोई बाड़ नहीं है, जबकि दक्षिण की ओर चारदीवारी कई स्थानों से खुली हुई । रिपोर्ट के मुताबिक, “स्थल का निरीक्षण करने के बाद, हमने पाया कि पटरियों का दक्षिणी हिस्सा बहुत प्रदूषित है, जबकि उत्तरी हिस्से में कारखाने और बाज़ार हैं।

रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया, “लोग रोड-ओवर-ब्रिज/रोड-अंडर-ब्रिज का उपयोग नहीं करते हैं और बहुत ही लापरवाही से अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जिसके कारण वे चलती ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं।” इसने ट्रेन की चपेट में आने के मामलों को न्यूनतम करने के लिए उत्तर की ओर बाड़ लगाने और दक्षिण की ओर सभी खुले स्थानों को बंद करने की सिफारिश की है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “सितंबर में चलती ट्रेन से 11 लोगों की मौत हुई थी। मार्च में यह संख्या 10 थी। हर महीने पांच से 10 लोग अपनी जान गंवाते हैं, लेकिन फिर भी वे इतने लापरवाह हैं।” अधिकारी ने कहा, “हम स्थानीय लोगों को शिक्षित करते हैं और उन्हें रेलवे ट्रैक पार करने के खतरों के बारे में जागरूक करते हैं, लेकिन उनमें से कई लोग हमारी बात नहीं सुनते और अपनी जान जोखिम में डालते हैं।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा