लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद अग्निकांडः आग लगने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, जान गंवाने वालों में छह महीने की बच्ची भी शामिल, 3 अन्य झुलसे

By भाषा | Updated: November 30, 2022 20:09 IST

Firozabad fire: जिलाधिकारी रवि रंजन ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान मनोज (36) और उनकी पत्नी नीरज (33), उनके बेटे भरत (15) और हर्षवर्धन (13), मनोज के भाई की पत्नी शिवानी (22) और उनकी छह महीने की बेटी तेजस्वी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में छह लोगों की मौत के साथ ही तीन अन्य लोग झुलस गए।आग परिवार की आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर की दुकान में लगी। सभी छह लोगों का पोस्टमॉर्टम किया गया और बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

फिरोजाबादः फिरोजाबाद जिले के पाढ़म कस्बे में बीती रात आग लगने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में छह महीने की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत के साथ ही तीन अन्य लोग झुलस गए।

उन्होंने बताया कि आग परिवार की आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर की दुकान में लगी। जिलाधिकारी रवि रंजन ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान मनोज (36) और उनकी पत्नी नीरज (33), उनके बेटे भरत (15) और हर्षवर्धन (13), मनोज के भाई की पत्नी शिवानी (22) और उनकी छह महीने की बेटी तेजस्वी के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार देर रात सभी छह लोगों का पोस्टमॉर्टम किया गया और बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग भूतल स्थित उनकी दुकान में एक बैटरी के फटने के बाद लगी और यह दूसरी तथा तीसरी मंजिल तक फैल गई जहां परिवार के लोग रहते थे।

उन्होंने कहा कि दुकान मालिक रमन राजपूत (65) और उनका छोटा बेटा नितिन (25) तथा मनोज की बेटी उन्नति (8) इस घटना में झुलस गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अन्य लोग आग में फंस गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की राहत देने का निर्देश दिया है। ढाई घंटे तक चले बचाव अभियान में आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से 18 दमकल वाहन और 12 थानों के कर्मी शामिल थे। 

मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर ट्रक पलटने से पांच लोग घायल

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक पुल के पास ट्रक पलटने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना नेवाले पुल के पास भूमकर चौक पर सुबह करीब पांच बजे हुई। सिंहगढ़ रोड पुलिस थाना के इंस्पेक्टर जयंत राजुरकर ने बताया, ‘‘सतारा से आ रहा ट्रक रास्ते में पलट गया।

शुरुआती सूचना के मुताबिक, हादसे में चार से पांच लोग घायल हुए हैं। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ इससे पहले, पुलिस ने बताया कि 20 नवंबर को नेवाले पुल के नीचे ढलान पर एक ट्रक के नियंत्रण खो देने के कारण कम से कम 24 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और इलाके में जबरदस्त जाम लग गया था। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली