फिरोजाबादः खेत में बकरी चराने गई और 10 साल की बच्ची लापता, खेत में लावारिस अवस्था में मिला शव, रस्सी से गला घोंटकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2025 17:07 IST2025-08-27T17:07:04+5:302025-08-27T17:07:53+5:30

Firozabad: पुलिस अधीक्षक (नगर) रविशंकर प्रसाद ने बताया कि राजावली थानाक्षेत्र के पांडी गढ़ी गांव की रहने वाली 10 वर्षीय लड़की बुधवार सुबह खेत में बकरी चराने गई थी और लापता हो गई।

Firozabad 10-year-old girl missing after grazing goats field body found abandoned field murdered strangulation up police | फिरोजाबादः खेत में बकरी चराने गई और 10 साल की बच्ची लापता, खेत में लावारिस अवस्था में मिला शव, रस्सी से गला घोंटकर हत्या

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़की की गला घोंटकर हत्या की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 10 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का शव पास ही के एक खेत में लावारिस अवस्था में मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) रविशंकर प्रसाद ने बताया कि राजावली थानाक्षेत्र के पांडी गढ़ी गांव की रहने वाली 10 वर्षीय लड़की बुधवार सुबह खेत में बकरी चराने गई थी और लापता हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक खेत से लड़की का शव बरामद किया, जिसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या की गई थी। प्रसाद ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उप्र : वायु सेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिवार से 3.21 करोड़ रुपये की ठगी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराधियों ने वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी को पत्नी और बेटी समेत 36 दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखकर उनसे 3.21 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जालसाजों ने पीड़ित परिवार को धनशोधन मामले में आरोपी बताकर खुद को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी बताया।

उन्हें गिरफ्तारी का भय दिखाकर ठगी कर ली। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार में रहने वाली मलोबिका मित्रा ने मंगलवार को साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता सुबीर मित्रा को 18 जुलाई को अज्ञात नंबर से कॉल आई थी।

मलोबिका ने बताया कि पिता सुबीर मित्रा वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं तथा वह पिता और मां केया मित्रा के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने खुद को ट्राई का कर्मचारी बताया। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Web Title: Firozabad 10-year-old girl missing after grazing goats field body found abandoned field murdered strangulation up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे