लाइव न्यूज़ :

Delhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2025 09:44 IST

Delhi: उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में शुक्रवार शाम झगड़े के दौरान एक नाबालिग पर कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक 16 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 6: 40 बजे गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि घटना तब शुरू हुई जब एक स्कूटर सवार नाबालिग ने कथित तौर पर 21 वर्षीय निवासी अरमान को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अरमान और उसके चचेरे भाई ने नाबालिग पर कथित तौर पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि बाद में नाबालिग अपने पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ लौटा और कथित तौर पर समूह ने अरमान और उसके चचेरे भाई पर हमला कर दिया। इस झड़प के दौरान गोलियां चलीं।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूसुफ (45), उसके बेटे यासिर (18) और 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट