लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2025 12:48 IST

Open in App

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी बंधु मान सिंह कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी है।

माना जाता है कि ढिल्लों विदेशों में व्यापारियों और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को निशाना बनाकर वसूली करने वाले कई गिरोहों में शामिल है। जांचकर्ताओं के अनुसार सिंह, ढिल्लों से जुड़े कई लोगों के साथ मिलकर लोकप्रिय कलाकार को डराने-धमकाने के लिए उसके रेस्तरां को निशाना बनाने की व्यापक साजिश का हिस्सा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी विशिष्ट गोपनीय सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘उसके पास से कारतूस सहित एक चीनी पिस्तौल बरामद की गई है। साजिश में उसकी भूमिका और विदेशी गुर्गों के साथ उसके संबंधों की जांच की जा रही है।’’ अधिकारियों ने बताया कि अन्य षड्यंत्रकारियों की पहचान करने तथा भारत और विदेशों में गिरोह की गतिविधियों का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकपिल शर्माकनाडादिल्ली पुलिसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट