लाइव न्यूज़ :

जादू-टोना के संदेह में ओडिशा में बुजुर्ग दंपत्ति के घर में लगायी गयी आग, दोनों की जलकर मौत

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:40 IST

पुलिस के मुताबिक कुछ ग्रामीणों को उन पर जादू-टोना करने का संदेह था और बदमाशों ने रविवार देर रात उनके घर में आग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देशैला के रिश्तेदार टीपू बुलीउली ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।पुलिस ने कहा कि इस आरोप को भी ध्यान में रखकर चल रहे हैं कि इस दंपति को जादू-टोना के संदेह में मार डाला गया।जाजपुर जिले में इस महीने जादूटोना से संबंधित हत्या की यह दूसरी घटना है। 

जाजपुर: ओडिशा में जाजपुर जिले के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने जादू-टोना के संदेह में एक बुजुर्ग दंपति के घर में आग लगा दी जिससे दोनों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को कलिंगा थाना क्षेत्र के नीमपल्ली गांव में हुई और इसकी जानकारी सुबह मिली।

जाजपुर रोड के उपसंभागीय अधिकारी पी नायक ने बताया कि मृतकों की पहचान गांव के ही शैला बालामूच (64) और बसंती बालामूच (60) के रूप में हुई है । अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस वजह से यह घटना घटी और आरोपी कौन-कौन थे।

पुलिस के मुताबिक कुछ ग्रामीणों को उन पर जादू-टोना करने का संदेह था और बदमाशों ने रविवार देर रात उनके घर में आग लगा दी। दोनों उस वक्त गहरी नींद में थे। शैला के रिश्तेदार टीपू बुलीउली ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। नायक ने कहा, ‘‘ जांच चल रही है।

हम इस आरोप को भी ध्यान में रखकर चल रहे हैं कि इस दंपति को जादू-टोना के संदेह में मार डाला गया।’’ जाजपुर जिले में इस महीने जादूटोना से संबंधित हत्या की यह दूसरी घटना है। 

टॅग्स :ओड़िसाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर