लाइव न्यूज़ :

महिला पत्रकार ने BJD सांसद पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, कहा- 'सीएम भी केस को दबाना चाहते हैं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 15:20 IST

केंद्रपारा लोकसभा सीट के बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती और उनके भाई पर महिला पत्रकार ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुये FIR दर्ज करवाई है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी FIR कॉपी को बदल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुभव मोहंती ने लोकसभा चुनाव में ओडिशा की केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। बीजेडी पार्टी से चुनाव लड़े अनुभव मोहंती ने बीजेपी के नेता बैजयंत पांडा को 1 लाख 52 हजार 584 वोट से हराया था।

ओडिशा के कटक में रहने वाली एक महिला पत्रकार सस्मिता आचार्य ने केंद्रपारा लोकसभा सीट के बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती और उनके भाई पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। सोमवार (29जुलाई) को महिला पत्रकार सस्मिता आचार्य कटक के डीसीपी अखिलेश सिंह से मिलने पहुँची।

डीसीपी अखिलेश सिंह से मुलाकात करने के बाद महिला पत्रकार ने बताया है कि केस को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पत्रकार सस्मिता आचार्य ने कहा," डीसीपी ने मुलाकात के दौरान कोर्ट जाने की सलाह दी है। सांसद, पुलिस, यहां तक की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी केस को टाल रह हैं।''

14 जुलाई को पत्रकार सस्मिता आचार्य ने पूरीघाट पुलिस स्टेशन के बाहर धरना किया। उन्होंने पूरीघाट थाने के पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने थाने में जो  FIR रिपोर्ट लिखवाई थी। वो पुलिस के पेश गए रिपोर्ट से काफी अलग है।सस्मिता आचार्य का आरोप है कि पुलिस ने उनकी  FIR रिपोर्ट बदल दी है। 

13 जून को पत्रकार सस्मिता आचार्य ने FIR रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने सांसद अनुभव मोहंती और उनके भाई अनुप्राश मोहंती के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। 

महिला पत्रकार और उसके परिवार वालों के आरोप को बीजेडी नेता के ने अस्वीकार कर दिया है। 

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना