लाइव न्यूज़ :

13 साल की बच्ची के साथ टीचर ने किया बलात्कार, गर्भवती होने पर सामने आई करतूत, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 11, 2021 16:11 IST

राजस्थान के जोधपुर में एक शिक्षक ने 13 साल की छात्रा के साथ कथित तौर बलात्कार किया और यह मामला सामने तब आया , जब पीड़िता गर्भवती हो गई । लड़की के पिता ने बालेसर थाना में मामला दर्ज कराया है ।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक ने छात्रा का रेप कर गर्भवती बनाया , आरोपी फरारपिता ने मामला सामने आने के बाद बालेसर पुलिस थाना में की शिकायतशिक्षक के इस अपराध में उसका एक साथी भी शामिल था

जयपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है।  यहां शेरगढ़ सब डिविजन में एक सरकारी स्कूल की कक्षा छठी की छात्रा के साथ उसके शिक्षक ने कथित रूप से बलात्कार किया । यह मामला प्रकाश में तब आया जब कुछ दिनों पहले बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए।

इसके बाद एक चौंका देने वाली खबर सामने आई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि लड़की गर्भवती है । इसके बाद लड़की ने पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी.  जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल घटना जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के शेखाला गांव की है । पुलिस के मुताबिक पीड़िता मोकमगढ़ इलाके के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा है  । उसकी उम्र 13 वर्ष है।

बताया जा रहा है कि टीचर के बार-बार रेप करने के बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गई । आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ ना बताए । इस अपराध में आरोपी का एक अन्य साथी शिक्षक ने भी साथ दिया था । घटना का खुलासा होने के बाद से दोनों आरोपी शिक्षक फरार हैं ।

पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ बालेसर थाने में मामला दर्ज कराया है । पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पोक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक सूरज राम ने मार्च महीने में पीड़िता का तीन-चार बार यौन शोषण किया था । आरोपी शिक्षक सूरज राम जब भी किसी कक्षा में इस जघन्य अपराध को अंजाम देता था तो उसका साथी शिक्षक सहीराम पहरा देता था ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है ।फिलहाल अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है । 

टॅग्स :राजस्थानरेपजोधपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े