Faridabad: होटल में ले जाकर महिला शूटर से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 10:12 IST2025-12-19T10:11:33+5:302025-12-19T10:12:10+5:30
Faridabad: शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रात करीब 9 बजे, उसकी दोस्त गौरव के साथ कुछ सामान लाने के लिए नीचे गई, उसी दौरान कमरे में मौजूद सतेंद्र ने उसके साथ बलात्कार किया।

Faridabad: होटल में ले जाकर महिला शूटर से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार
Faridabad: फरीदाबाद स्थित एक होटल में 23 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने के मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीड़िता निशानेबाज है और प्रतियोगिता में शामिल होने आई थी। अधिकारियों ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर सराय ख्वाजा थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपियों - सतेंद्र, गौरव तथा पीड़िता की एक मित्र - को होटल परिसर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, युवती मंगलवार को अपनी दोस्त के साथ एक निशानेबाजी की प्रतियोगिता में भाग लेने फरीदाबाद आई थी।