लाइव न्यूज़ :

मेरठ: अस्पताल में महिला मरीज को नशे का इंजेक्शन देकर किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 25, 2019 08:23 IST

महिला का आरोप है शनिवार रात अस्पताल कर्मचारियों ने महिला के परिजन को घर भेज दिया, जिसके बाद वार्ड ब्वॉय समेत अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने महिला को नशीला इंजेक्शन लगा दिया.

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मेडिकल थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. महिला का आरोप है कि अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस के अनुसार पीडि़त महिला पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और 21 मार्च से अस्पताल में भर्ती थी. वह पेट में संक्रमण एवं यकृत की बीमारी से पीडि़त थी.

महिला का आरोप है शनिवार रात अस्पताल कर्मचारियों ने महिला के परिजन को घर भेज दिया, जिसके बाद वार्ड ब्वॉय समेत अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने महिला को नशीला इंजेक्शन लगा दिया.

अर्धबेहोशी की हालत में महिला से तीनों ने गैंगरेप किया. महिला ने होश आने पर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी,जिसके बाद परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

क्षेत्राधिकारी संजीव देशवाल ने बताया कि महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. इस मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा