लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में महिला आरक्षी ने की आत्महत्या, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका

By भाषा | Updated: February 8, 2020 15:26 IST

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक जब आरक्षी पूजा सिंह कोतवाली में ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो सिपाही उनके कमरे पर गये। सिपाहियों ने कमरा भीतर से बंद पाया । खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया गया। कमरे में वह फांसी के फंदे से लटकी मृत मिली।

Open in App
ठळक मुद्देफूलपुर कस्बे में स्थित स्टेट बैंक की शाखा के पास किराए के एक मकान में रहती थी। सीओ फूलपुर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में फूलपुर क्षेत्र के कोतवाली पुलिस में तैनात एक महिला आरक्षी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक जब आरक्षी पूजा सिंह कोतवाली में ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो सिपाही उनके कमरे पर गये। सिपाहियों ने कमरा भीतर से बंद पाया । खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया गया। कमरे में वह फांसी के फंदे से लटकी मृत मिली।

सिंह फूलपुर कस्बे में स्थित स्टेट बैंक की शाखा के पास किराए के एक मकान में रहती थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ फूलपुर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार चंदौली जिले के चकिया गांव की निवासी पूजा सिंह (24) की 2018 में आरक्षी के पद पर तैनाती हुई थी। उन्हें फरवरी 2019 में फूलपुर कोतवाली में तैनात किया गया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज