लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े की लूटपाट, पटना में 20 लाख 70 हजार रुपए लेकर हुए फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2023 16:39 IST

घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना पुलिस ने मामले की जांच के लिए अपने स्पेशल सेल की टीम को लगा दिया है।

Open in App

पटना: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेलगाम अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए 20 लाख 70 हजार रुपए लूट लिए और आराम से फरार हो गए।

अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित बौद्ध विहार कॉलोनी में हथियारबंद अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की इस बड़ी घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

व्यापारी वर्ग दहशत में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना पुलिस ने मामले की जांच के लिए अपने स्पेशल सेल की टीम को लगा दिया है। अपराधी दो अलग-अलग बाइक से थे। लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी आसानी से फरार हो गए।

बताया जाता है कि भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर रंजीत कुमार और असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर नीतीश कुमार आज सुबह बैग में कैश लेकर निकले। दोनों भूतनाथ रोड के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच जा रहे थे। यहीं कैश को जमा करना था। मगर, बैंक पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने दोनों को घेर लिया।

पूरी वारदात को एक महिला ने देखा। उसके अनुसार बात सुबह के करीब 11 बजे की है। बाइक से दो अपराधी थे। फाइनेंस कंपनी वाले को पिस्टल सटाया। उसके बाद बैग छीना।

फिर दोनों अपराधी अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। वारदात के वक्त इलाके में सन्नाटा पसरा था। रोड पर एक-दो ही लोग थे। लूट की जानकारी अगमकुआं थाना की पुलिस को दी गई।

मौके पर थानेदार सुधीर कुमार और उनकी टीम पहुंची और जांच में जुट गई। सिटी एसपी(पूर्वी) संदीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए फाइनेंस कंपनी के ब्रांच से लेकर वारदात स्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह