लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में बच्चों को लेकर सता रहा चोरी का डर, जंजीरों से बांधने पर हो रहे मजबूर

By वैशाली कुमारी | Updated: July 7, 2021 18:19 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले मैं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों ने अपने बच्चों को चोरी होने के डर की वजह से उन्हें जानवरों की तरह बांधकर रखा है। बच्चों को लोहे की जंजीरों डोरियों से बांध कर रखा गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ जिले मैं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवार बच्चों को चोरी की वजह से जानवरों की तरह बांधकर रखते हैं।यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र इलाके में सरोज नगर स्थित गली नं 6 का है।बच्चों के परिवार वालों ने कहा कि शायद हम गरीब हैं इसीलिए हमारी कोई नहीं सुन रहा है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले मैं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवार अपने बच्चों को चोरी होने के डर की वजह से जानवरों की तरह बांधकर रखते हैं। बच्चों को लोहे की डोरियों से बांध कर रखा जाता है। 

बच्चों के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार करने वाले मां बाप कहते हैं कि उनकी मजबूरी है कि वह अपने बच्चों को ऐसे बांधकर रख रहे हैं, क्योंकि अगर वह अपने बच्चे को ऐसे बांधकर नहीं रखेंगे तो उनके बच्चे चोरी हो जाएंगे। 

एक परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही रात को कुछ लोग आए और उनकी मासूम 2 वर्ष की बेटी को उठाकर चले गए और उन्हें पता भी नहीं चला। बच्चा चोरी होने का मुकदमा उन्होंने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक पुलिस को चोरी हुए बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र इलाके में सरोज नगर स्थित गली नं 6 का है। यहां पर झुग्गी झोपड़ियां बनाकर लोग रहते हैं। 22 जून की रात को अपने मां के साथ सो रही 2 वर्ष की बेटी शिवानी को कुछ लोग चुरा ले गए। जिसके बाद डर से लोगों ने अपने बच्चों को जंजीर से बांधकर रखा है ताकि उन्हें कोई चुरा ना सके। 

बच्चों के परिवार वालों ने कहा कि शायद हम गरीब हैं इसीलिए हमारी कोई नहीं सुन रहा है। अगर हम अमीर होते तो हमारे बच्चे चोरी ही नहीं हुए होते और अगर बच्चे चोरी भी हो जाते तो पुलिस प्रशासन जल्दी से ढूंढ कर बच्चे को दे देता। हम गरीब हैं शायद इसीलिए हमारी कोई नहीं सुन रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना