लाइव न्यूज़ :

एफसीआर मामला: दीपक तलवार की करीबी सहयोगी सहित चार लोग न्यायिक हिरासत में

By भाषा | Updated: September 13, 2019 01:21 IST

यह मामला ‘एडवांटेज इंडिया’ नाम के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को विदेशी चंदा के जरिए मिले 90 करोड़ रूपये के कथित गबन से जुड़ा है। यह एनजीओ तलवार का है।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की एक करीबी सहयोगी यास्मीन कपूर सहित चार लोगों को विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन मामले में एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह मामला ‘एडवांटेज इंडिया’ नाम के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को विदेशी चंदा के जरिए मिले 90 करोड़ रूपये के कथित गबन से जुड़ा है। यह एनजीओ तलवार का है। मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट नवीन कुमार कश्यप ने यास्मीन, तरूण कपूर, प्रदीप सूद और जतिन वढेरा को जेल भेज दिया, जबकि उनकी गिरफ्तारी की प्रकिया पर सीबीआई से शुक्रवार तक स्पष्टीकरण मांगा।

सीबीआई द्वारा चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में दिए जाने के अनुरोध पर अदालत ने यह आदेश दिया। अदालत शुक्रवार को इस बारे में फैसला करेगी कि चारों लोगों को सीबीआई हिरासत में भेजा जाए या नहीं। सीबीआई के मुताबिक यास्मीन ने एडवांटेज इंडिया को मिले चंदा को दूसरे मद में इस्तेमाल करने में सक्रिय भूमिका निभाई थी और वह तलवार से संबद्ध कंपनियों की रोजमर्रा के कामकाज को देखती थी।

तलवार जुलाई में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में है। उसे जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पण करा कर लाया था। यह मामला विदेश चंदा के दुरूपयोग का है, जो भारत में शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत प्राप्त किया गया था।

सीबीआई का आरोप है कि तलवार और उसके एनजीओ ने यूरोप की प्रमुख मिसाइल विनिर्माता कंपनी एमबीडीए और एयरबस ग्रुप से प्राप्त कोषों को एंबुलेंस और अन्य चीजें खरीदने के नाम पर दूसरे मद में हेर फेर किया। एफसीआरए का उल्लंघन करते हुए ऐसा किया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह