लाइव न्यूज़ :

फतुहा रेलवे स्टेशनः ट्रेन का इंतजार कर रही थी 22 वर्षीय युवती, पिस्टल दिखाकर जबरन साथ ले गए और सामूहिक रेप, सोनू और निरंजन कुमार अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2025 14:05 IST

Fatuha Railway Station: सोनू कुमार फतुहा रेलवे कॉलोनी का निवासी है, जबकि निरंजन कुमार दोस्त मोहम्मदपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, सोनू सन्नाटा का आपराधिक इतिहास है तथा उस पर गोलीबारी, रंगदारी, मारपीट और दुष्कर्म समेत कुल नौ मामले दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ सोनू सन्नाटा और निरंजन कुमार के रूप में हुई है।अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जबरन अपने साथ ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Fatuha: राजधानी पटना के फतुहा इलाके में 22 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि उसे अगवा कर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पेट्रोलिंग गाड़ी से संपर्क किया और पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फतुहा के एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ सोनू सन्नाटा और निरंजन कुमार के रूप में हुई है।

सोनू कुमार फतुहा रेलवे कॉलोनी का निवासी है, जबकि निरंजन कुमार दोस्त मोहम्मदपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, सोनू सन्नाटा का आपराधिक इतिहास है तथा उस पर गोलीबारी, रंगदारी, मारपीट और दुष्कर्म समेत कुल नौ मामले दर्ज हैं।

फिलहाल वह दो मामलों में वांछित था और हाल के दिनों में रंगदारी तथा जमीन की दलाली में सक्रिय था। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि मंगलवार को फतुहा स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय दोनों आरोपियों ने उसे पिस्टल दिखाया, जबरन अपने साथ ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने पुलिस को देखकर पिस्टल फेंक दी, जिसे अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारगैंगरेपनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?