लाइव न्यूज़ :

भूख से बच्चियों की मौत मामले में आया नया मोड़, मजिस्ट्रेट जांच में संदेह की सुई पिता की ओर घूमी

By भाषा | Updated: July 28, 2018 04:55 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि मृत बच्चों की पोषण की स्थिति काफी अच्छी नहीं थी हालांकि उन्हें नियमित रूप से कुछ खाद्य पदार्थ मिल रहा था। इसमें कहा गया है कि पुलिस उपायुक्त (पूर्व) को मामले में गहराई से जांच करने का निर्देश दिया जा सकता है।

Open in App

नई रिपोर्ट, 28 जुलाईः पूर्वी दिल्ली में कथित तौर पर भूख के कारण तीन बच्चियों की मौत मामले की प्रारंभिक मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पिता का आचरण संदेह पैदा करता है और इस संबंध में और गहराई से जांच करने की जरूरत है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि पिता ने उन्हें कुछ "अज्ञात दवाई" दी थी।

तीनों बहनें मंगलवार को मृत मिली थीं और उस समय से उनका पिता गायब है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को सरकार को सौंपी गई। इसमें कहा गया है कि सबसे बड़ी बहन के बैंक खाते में 1805 रूपए थे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लड़कियां दस्त और उल्टी से पीड़ित थीं जो पेट में किसी प्रकार के संक्रमण के कारण हो सकती हैं। लेकिन उन्हें पर्याप्त ओआरएस घोल और उचित दवाएं नहीं दी गयीं। संभव है कि इस वजह से उनमें निर्जलीकरण हुआ।

इसमें कहा गया है कि पिता मंगल सिंह ने 23 जुलाई की रात अपनी बेटियों को कुछ "अज्ञात दवा गर्म पानी में मिलाकर" दी। वह 24 जुलाई की सुबह से वापस नहीं लौटा है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में पिता का आचरण संदेह पैदा करता है और इसमें आगे जांच की आवश्यकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मृत बच्चों की पोषण की स्थिति काफी अच्छी नहीं थी हालांकि उन्हें नियमित रूप से कुछ खाद्य पदार्थ मिल रहा था। इसमें कहा गया है कि पुलिस उपायुक्त (पूर्व) को मामले में गहराई से जांच करने का निर्देश दिया जा सकता है।

तीनों बहनों को 24 जुलाई को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मृत लाया घोषित कर दिया गया था। प्रारंभिक शव परीक्षा में पता लगा कि उनकी भूख के कारण मौत हुयी। गुरु तेग बहादुर अस्पताल में एक मेडिकल बोर्ड ने पुलिस के अनुरोध पर दूसरी शव परीक्षा की थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गयी है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट