लाइव न्यूज़ :

जमीन विवाद: पहले अपहरण और फिर हत्या, पिता और सौतेली मां ने मिलकर ऐसे की बेटे की मर्डर प्लानिंग

By भाषा | Updated: September 10, 2020 07:32 IST

गुमला: मृतक के पिता और सौतेली मां दोनों ने मिलकर अपहरणकर्ताओं को अपने बेटे को घर से अपहरण कर ले जाने में मदद भी की थी। यानी पिता ने अपने ही बेटे के मौत की साजिश की। पिता, सौतेली मां और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की गला दबाकर हत्या की गई और फिर दो बड़े पत्थर शरीर से बांधकर उसे एक कूएं में डाल दिया गया था।इस हत्या के षड्यंत्र में कथित तौर पर मृतक का पिता सुखेश्वर उरांव, सौतेली मां सौमे उराईन और सौतेला भाई परमेश्वर उरांव सहित पांच लोग शामिल हैं।

गुमला: झारखंड की गुमला पुलिस ने पिछले पांच सितंबर की रात को सिसई थाना क्षेत्र के मकरा गांव से बुद्धेश्वर उरांव नामक युवक का अपहरण कर हत्या के मामले में बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई समेत 5 लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच में पता चला है कि बुद्धेश्वर उरांव की हत्या जमीन की हिस्सेदारी व बंटवारे को लेकर की गई है। इस हत्या के षड्यंत्र में कथित तौर पर मृतक का पिता सुखेश्वर उरांव, सौतेली मां सौमे उराईन और सौतेला भाई परमेश्वर उरांव सहित पांच लोग शामिल हैं।

जनार्दनन ने बताया कि इसके लिए मृतक के पिता सुखेश्वर उरांव ने सिंसई थाना क्षेत्र के बघनी गांव निवासी हबीबुल्लाह अंसारी को ₹75 हजार रुपये की सुपारी दी थी। मृतक के पिता और सौतेली मां दोनों ने मिलकर अपहरणकर्ताओं को अपने बेटे को घर से अपहरण कर ले जाने में मदद भी की थी।

अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के बाद मृतक की गला दबाकर हत्या की और दो बड़े पत्थर शरीर से बांधकर उसे एक कूएं में डाल दिया था। मामले में हबीबुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर लिया है। अधीक्षक ने बताया कि इस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस हत्या के षड्यंत्र में उपयोग किया गया था।

टॅग्स :झारखंडक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज