लाइव न्यूज़ :

68 हजार में पिता ने बेटी का किया सौदा, पुलिस ने शिकायत के बाद किया गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 31, 2018 15:59 IST

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने 68 हजार रुपये में अपनी बेटी का सौदा कर दिया। लड़की के पिता का नाम ओमकार है जिसने अपने 11 साल की बेटी की शादी करीब तीन गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति के साथ कर दी।

Open in App

ग्रेटर नोएडा से एक घिनौनी घटना सामने आई है। खबर के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने 68 हजार रुपये में अपनी बेटी का सौदा कर दिया। लड़की के पिता का नाम ओमकार है जिसने अपने 11 साल की बेटी की शादी करीब तीन गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति के साथ कर दी। 

ये शादी करीब ढाई महीने पहले हुई थी। लड़की की मां इस शादी का विरोध शुरू से ही कर रही थी। इसके बाद लड़की की मां ने थाने में इस मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के पिता, बिचौलिए(विनोद) और लड़की से शादी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मानें तो लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा की उनके पति ओमकार ने बुलंदशहर के विनोद को पैसे के बदले अपनी बेटी का सौदा करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद विनोद ने अपने गांव में रहने वाले देवेंद्र से शादी करने की बात कही।

 बता दें कि देवेंद्र की उम्र 34 वर्ष है। इसके बाद लड़की के पिता ने 68 रुपये का सौदा कर किशोरी की शादी देवेंद्र से करवा दी। लड़की के मां के अनुसार देवेंद्र के परीजन 2 दिन पहले ही उनकी बेटी को जबरन लेकर चले गए।

पुलिस के अलावा महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इस मामले की शिकायत की है। तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। किशोरी के मेडिकल जांच होने के बाद उसका बयान कोर्ट में दर्ज किया जाएगा। किशोरी के बयान के बाद आरोपी पर आगे की कारवाई हो पाएगी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास