लाइव न्यूज़ :

पिता ने 16 साल की बेटी और उसके 18 साल प्रेमी की गोली मारकर हत्या की, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2021 21:51 IST

पुलिस के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी तौसिन की 16 साल की बेटी का 18 साल के आरिफ के साथ प्रेम संबंध था।

Open in App
ठळक मुद्देअपना आपा खो दिया और दोनों पर गोलियां चलायीं।आरिफ को चार गोलियां लगी हैं जबकि नाबालिग लड़की को दो गोलियां लगी हैं।आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किशोरी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

मेरठः जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के बधौली गांव में पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी तौसिन की 16 साल की बेटी का 18 साल के आरिफ के साथ प्रेम संबंध था। तौसिन को जब दोनों के संबंध के बारे में पता चला तो उसने अपना आपा खो दिया और दोनों पर गोलियां चलायीं।

पुलिस ने बताया कि आरिफ को चार गोलियां लगी हैं जबकि नाबालिग लड़की को दो गोलियां लगी हैं। उन्होंने बताया कि आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किशोरी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि किशोरी ने पुलिस को दिए गए मृत्यु पूर्व बयान में बताया कि उसके पिता तौसिन ने आरिफ और उसे गोली मारी है।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से ही हत्या के आरोप में तौसिन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज