लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: पिता ने लिया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत की चौखट पर मारी गोली, हुई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2022 20:11 IST

पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था और वह एक मामले के लिये अदालत में आया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद द्वार पर मौजूद दो सुरक्षा गार्डों और वाहन स्टैंड प्रबंधक ने हमलावर को दबोच लिया।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी 2020 को दिलशाद ने किया था हत्यारे की नाबालिग बेटी को अगवा12 मार्च 2021 को पुलिस ने हैदराबाद में दिलशाद को गिरफ्तार किया था

गोरखपुर:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की अदालत की चौखट के सामने शुक्रवार को बलात्कार के एक आरोपी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था और वह एक मामले के लिये अदालत में आया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद द्वार पर मौजूद दो सुरक्षा गार्डों और वाहन स्टैंड प्रबंधक ने हमलावर को दबोच लिया।

कैंट पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दिलशाद हुसैन नामक व्यक्ति अपने वकील शंकर शरण शुक्ला के बुलावे पर अदालत के द्वार पर पहुंचा। वकील के पहुंचने से पहले ही भागवत निषाद नाम के एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दिलशाद के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सेवानिवृत्त सिपाही भागवत निषाद, पुत्र नंदलाल निषाद को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि एक युवक की अदालत के द्वार पर गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। 

पुलिस ने बताया कि मृतक दिलशाद हुसैन गोरखपुर के बढलगंज के पटनाघाट तिराहा स्थित बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान भागवत निषाद के घर के सामने पंक्चर की दुकान चलाता था। उन्होंने बताया कि भागवत गोरखपुर के बढ़लगंज क्षेत्र के महराजगंज गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी 2020 को दिलशाद ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया था और इसके बाद 17 फरवरी को भागवत ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। 

उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2021 को पुलिस ने हैदराबाद में दिलशाद को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को छुड़ाया। पुलिस ने दिलशाद को जेल भेज दिया था जो दो महीने पहले जमानत पर जेल से छूटा था। इस बीच अखिल कुमार ने बताया कि इस बात की जांच कराई जाएगी कि सेवानिवृत्त सिपाही हथियार लेकर अदालत परिसर में कैसे घुसा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को हथियार के साथ पकड़ा गया है। 

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह