लाइव न्यूज़ :

मोबाइल खरीदने का बहाना कर कार में पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, नर्मदा नहर में छलांग लगाकर भाई ने की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2021 22:07 IST

राजस्थान के जालौर जिले का मामला है। पीड़िता ने कथित तौर पर पूरी घटना की जानकारी अपनी महिला रिश्तेदार को दी और इस बातचीत के ऑडियो क्लिप से भाई को घटना की जानकारी मिली।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के भाई ने जिले के संछोर इलाके स्थित नर्मदा नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।रिश्तेदार से कहती सुनाई दे रही है कि उसका पिता सोने के दौरान भी यौन उत्पीड़न करता है।पिता मोबाइल फोन खरीदने का बहाना कर उसे कार से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जोधपुरः राजस्थान के जालौर जिले में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला आया है। वहीं, पीड़िता के भाई ने घटना की जानकारी होने पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कथित तौर पर पूरी घटना की जानकारी अपनी महिला रिश्तेदार को दी और इस बातचीत के ऑडियो क्लिप से भाई को घटना की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता और महिला रिश्तेदार की करीब 32 मिनट की कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप शनिवार को वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि उसी दिन पीड़िता के भाई ने जिले के संछोर इलाके स्थित नर्मदा नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम जब घर पहुंची तब तक लड़की का पिता फरार हो चुका था और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर सुनाई दे रहा है कि लड़की अपनी महिला रिश्तेदार को बताती है कि पिता मोबाइल फोन खरीदने का बहाना कर उसे कार से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

हालांकि, क्लिप में सुनाई दे रही बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि कथित घटना कब की है। लड़की क्लिप में यह भी कहती सुनाई दे रही है कि मां ने पिता से भाई को भी उस दिन साथ ले जाने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्लिप में लड़की कथित तौर पर महिला रिश्तेदार से कहती सुनाई दे रही है कि उसका पिता सोने के दौरान भी यौन उत्पीड़न करता है।

लड़की दावा करती है कि पिता न तो उसे अकेले बाहर जाने देता है और न ही परिवार के किसी सदस्य से बात करने देता है। क्लिप में लड़की कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही है कि जब वह अपने पिता के व्यवहार को लेकर उन पर गुस्सा करने लगी तो उसकी मां उसे ही डांटने लगी।

टॅग्स :राजस्थानरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा