लाइव न्यूज़ :

भोपाल में पिता ने एक साल तक नाबालिग बेटी से किया रेप, विरोध करने पर पत्नी व बेटी को पीटा

By अनुराग आनंद | Updated: March 4, 2021 10:24 IST

भोपाल में एक व्यक्ति को एक साल से अधिक समय तक अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग पीड़िता लड़की अभी कक्षा 6 की छात्रा है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ लगभग एक साल पहले से पिता रेप कर रहे हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति को एक साल से अधिक समय तक अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के आरोप में जहांगीराबाद थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, 28 फरवरी को गोविंदपुरा इलाके में दादा-दादी के घर पर शख्स ने एक बार फिर से अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। इसके बाद मां व बेटी ने मिलकर इस मामले में पुलिस के पास जाकर केस दर्ज कराने का फैसला लिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग पीड़िता लड़की अभी कक्षा 6 की छात्रा है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ लगभग एक साल पहले से पिता रेप कर रहे हैं।

मां करीब साल भर पहले काम के लिए बाहर गई थीं, तभी से आरोपी पिता अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में में अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बना रहा था। 

घर में दो अन्य बच्चों के होने पर भी आरोपी ने नाबालिग बेटी से पहली बार किया रेप-

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद कहा कि आरोपी शख्स ने अपनी नाबालिग बेटी से पहली बार जब रेप किया था तो उस समय घर में आरोपी के दो अन्य नाबालिग बच्चे मौजूद थे। कुछ समय पहले दादी के निधन के बाद पीड़िता अपने दादा के घर में रहने के लिए शिफ्ट कर गई थी, लेकिन आरोपी शख्स ने वहां भी आकर 28 फरवरी को एक बार फिर से नाबालिग बेटी के साथ रेप किया।

पिता से रेप किए जाने के बाद नाबालिग बेटी ने अपनी मां को सबकुछ बताया-

इसके बाद नाबालिग बेटी ने इस मामले को सबसे पहले अपनी मां से संपर्क कर उसके सामने प्रकट किया। आरोपी की पत्नी इस बारे में पता चलते ही आरोपी पति से भिड़ गई। इसके बाद आरोपी शख्स ने बेटी व पत्नी दोनों की पिटाई की, जिसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे।

पिता को गिरफ्तार किए जाने के डर से साल भर किसी से नहीं बोली पीड़िता-

पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसने एक साल से अधिक समय तक किसी से भी अपने दुष्कर्म के बारे में बात नहीं की क्योंकि उसे डर था कि उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :रेपभोपालमध्य प्रदेशदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई