लाइव न्यूज़ :

सौतेली बेटी से पिता ने किया 5 बार रेप, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2018 17:59 IST

बरियारपुर के थाना प्रभारी रंजन ने बताया कि वर्ष 2004 में इस मामले में चार्जशीट फाइल की गई थी और लंबी चली सुनवाई के बाद अदालत ने मामले को सत्य पाते हुए आज सजा सुनाई है। 

Open in App

पटना, 5 सितंबर: बिहार के मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम त्रिभुवन नाथ ने सौतेली पुत्री पूनम कुमारी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता रामनन्दन पासवान को भादवि की धारा 376 के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पिता मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट गांव का है। 

इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह ने बहस में भाग लिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरियारपुर, घोरघट निवासी रामनन्दन पासवान ने जब दूसरी शादी की थी, तो उस पत्नी के साथ उसकी एक पुत्री पूनम कुमारी भी थी। जो दोषी के घर ही रह रही थी। लेकिन उसकी बुरी नजर लडकी पर थी। 

उसने वर्ष 2016 के छठ पर्व से लेकर 14 फरवरी 2017 तक सौतेली पुत्री पूनम कुमारी के साथ पांच बार दुष्कर्म किया। अंतिम बार जब 14 फरवरी को उसने दुष्कर्म किया तो युवती पूनम कुमारी भाग कर अपने नानी घर भागलपुर चली गई। वहां, उसने अपने सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म की पूरी जानकारी नानी और मामा को दी। जिसके बाद वे लोग युवती को लेकर बरियारपुर थाना आये और दस दुष्कर्म के मामले को लेकर अपने सौतेले पिता रामनन्दन पासवान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। 

बरियारपुर थाना कांड संख्या 19/17 में उपलब्ध साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर न्यायाधीश ने सौतेले पिता को दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये अर्थदंड की भी सजा सुनाई गई। 

अर्थदंड नहीं देने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। इस संबंध में बरियारपुर के थाना प्रभारी रंजन ने बताया कि वर्ष 2004 में इस मामले में चार्जशीट फाइल की गई थी और लंबी चली सुनवाई के बाद अदालत ने मामले को सत्य पाते हुए आज सजा सुनाई है। 

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद