लाइव न्यूज़ :

रिश्ता हुआ शर्मसार, नाबालिग बेटी से सोते समय बाप ने किया रेप, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती

By भाषा | Updated: May 25, 2018 19:40 IST

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Open in App

खंडवा, 25 मईः मध्यप्रदेश पुलिस ने जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। मुंदी पुलिस थाने की सहायक उप निरीक्षक परिणीता बेलेकर ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर गुरूवार देर रात पुलिस ने आरोपी पिता के विरूद्ध आईपीसी की धारा 376 (2) (एफ) और 376 (2) (आई) सहित पॉक्सो कानून की धारा 5/6 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बेलेकर ने पीड़िता के हवाले से बताया कि गत 29 अप्रैल 2018 को उसके पिता ने उसके साथ रात को सोते समय दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची अपनी मां के साथ नानी के घर चली गयी और वहां उसने मां को सारी आपबीती बताई।

बेटी की शिकायत सुनने के बाद मां ने इसकी ऑनलाइन शिकायत भोपाल महिला डेस्क पर की। वहां से मामला जिले के संबंधित मूंदी थाने को रैफर किया गया।

आरोपी बाप ने अपने बचाव में दलील दी कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हैं, इसे लेकर उनके बीच में अक्सर विवाद भी होता रहता था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी ने बेटी को बहला-फुसलाकर उसके विरूद्ध साजिश रचकर इस तरह के गंदे आरोप लगवाये हैं और उसे फंसा दिया है।

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं