लाइव न्यूज़ :

गयाः पिता की जबरदस्ती से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 6 महीने की बच्ची का दबाया गला, पिता पर गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2021 18:36 IST

बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीबाग का मामला है.  घर में बच्ची और पत्नी की मौत देखकर पति भी खुदकुशी की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया. 

Open in App
ठळक मुद्देपिता की जबरदस्ती से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या की है.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.आत्महत्या करने से पहले मृतका ने अपनी 6 महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी.

पटनाः बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीबाग में एक महिला और उसकी 8 माह की बेटी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. महिला अपने कमरे में फंदे से लटक रही थी, जबकि उसकी बेटी बेड पर मृत पड़ी थी. घर में बच्ची और पत्नी की मौत देखकर पति भी खुदकुशी की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया. 

 

 

बताया जा रहा है कि पिता की जबर्दस्ती से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया गया कि पूरा परिवार यहां पर किराए के मकान में रहता था. कहा जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले मृतका ने अपनी 6 महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी.

पिता द्वारा यौन शोषण किए जाने से तंग आकर उसने थाने से लेकर सिटी एसपी तक के पास गुहार लगाई थी. लगभग 20 दिन पहले पति-पत्नी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला न्याय की गुहार लगा रही थी और इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रही थी. आज उसने मौत को गले लगा लिया.

इस घटना के बाद पति गौतम कुमार बार-बार एक ही बात कह रहा था कि इस घटना का जिम्मेदार उसका ससुर है. उसने आरोप लगाया है कि मेरा ससुर ही मेरी पत्नी यानी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था.  गौतम ने बताया है कि इस बात को लेकर पत्नी एक सप्ताह पहले एसपी कार्यालय और महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी.

कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने पहले बच्ची का गला घोंट दिया, फिर खुदकुशी कर ली. मृतका के पति का कहना है कि हमने थाने को फोन किया. एसएसपी कार्यालय को सूचना दी, तब भी मामला सुलझाने के लिए किसी की तरफ से पहल नहीं की गई. गौतम ने यह भी बताया कि वह(ससुर) जबरन हमारी दुकान खाली कराना चाह रहे थे. शादी के पहले से ही मेरी पत्नी के साथ अवैध संबंध भी बना रहे थे.

हमने किराए पर दुकान खोल रखा था, जिसे हमारे ससुर भिखारी गुप्ता मकान मालिक से मिलकर खाली करने का लगातार दबाव बना रहे थे. हमारी दुकान की चाबी भी ससुर ने रख ली थी. दुकान के ऊपर ही किराए पर गौतम और उसका परिवार रहता था. गौतम का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे.

दूसरी ओर मृतका का रेस्टोरेंट संचालक पिता भिखारी गुप्ता फरार है. इस मामले में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही विवाहिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. वीडियो में महिला ने बताया था कि उसका पिता पिछले चार साल से दुष्कर्म कर रहा है.

जिसके कारण पूरा परिवार तनाव की जिंदगी की जीने को मजबूर है. इस संबंध में डीएसपी घूरन मंडल ने बताया कि दोनों का मर्डर हुआ है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले महिला ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत की थी. इसके बाद घरेलू मामला समझ दोनों पक्षों को समझाया गया था. आज महिला और उसकी बच्ची की मौत की बात सामने आई है. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा