लाइव न्यूज़ :

हैवान पिता ने नहीं छोड़ा अपनी तीनों मासूम बच्चियों को, गुस्से में हथौड़े से पीटकर ले ली जान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 14, 2018 08:23 IST

छेद्दू की पांच बेटियां थीं. मारपीट से तंग पत्नी दो बेटियों को लेकर रविवार को अपने मायके बेलारी चली गई थी. घर में तीन बेटियां थीं जो हत्यारे पिता की भेंट चढ़ गईं.

Open in App

ललितपुर, 14 नवंबर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक गांव में पिता ने गहरी नींद में डूबी अपनी तीन बेटियों की जान हथौड़े से पीटकर ले ली. दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरी ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. पड़ोसियों ने हत्यारे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. ललितपुर पुलिस ने बताया कि हत्यारे पिता का नाम छेदामी उर्फ छिद्दू कुशवाहा है जो थाना बानपुर के वीर गांव का रहने वाला है.

मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे वह घर में सो रही अपनी तीन बेटियों अंजलि (12),राधिका (7) और विशाखा (4) पर हथौड़ा लेकर टूट पड़ा और तीनों को बुरी तरह कुचल डाला, इसके बाद तीनों के शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. आग लगी देख पड़ोसी दौड़े और छेद्दू को पकड़ लिया.

जब तक पुलिस पहुंची, दो बेटियों की मौत हो चुकी थी. तीसरी को गांव वाले महरौनी पीएचसी ले गए, वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. अस्पताल ले जाते समय तीसरी बेटी की भी मौत हो गई. एसपी ने बताया कि दो दिन पहले ही आरोपी छेद्दू ने अपनी पत्नी को भी मारा पीटा था. वह अक्सर घर में मारपीट करता था.

छेद्दू की पांच बेटियां थीं. मारपीट से तंग पत्नी दो बेटियों को लेकर रविवार को अपने मायके बेलारी चली गई थी. घर में तीन बेटियां थीं जो हत्यारे पिता की भेंट चढ़ गईं. छेद्दू को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े