लाइव न्यूज़ :

दूसरी पत्नी के दबाव में पिता ने 7 साल के मासूम की हत्या की, फरार आरोपी पिता की तलाश जारी

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 15, 2023 16:49 IST

आरोपी शशिकांत की पहली पत्नी के निधन होने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी पायल उसके साथ रहती थी। वह उस पर दबाव बना रही थी कि वह प्रतीक को छोड़ दे। दोनों में अक्सर इस बात को लेकर बहस और झगड़े होते रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने 7 साल के मासूम बेटे की हत्या कीदूसरी पत्नी के दबाव में दिया घटना को अंजामहत्या के बाद पिता फरार, तलाश शुरू

इंदौरःइंदौर शहर के तेजाजी नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने 6 साल के मासूम बेटे की पिता ने शराब के नशे में पहले जम कर पिटाई की फिर उसकी गलाघोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता फरार हो गया। हत्या के पीछे की वजह आरोपी पिता की दूसरी पत्नी को बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।

तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एम वाय अस्पताल से सूचना मिली की लिम्बोदी के शंकर मोहल्ला में रहने वाले प्रतीक मोंढें (7) को उसके परिजन मृत अवस्था मे लाए है। उसके मुँह और गले में चोट के निशाना हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह जब प्रतीक के दादा -दादी उठे तो उन्होंने अपने बेटे शशि कांत को आवाज लगाई। लेकिन जब कोई उत्तर नहीं मिला तो वे कमरे के अंदर गए। वहां बिस्तर पर प्रतीक पड़ा हुआ था और उनका बेटा शशि कांत गायब था।

पुलिस को परिजनों ने बताया कि शशिकांत की पहली पत्नी के निधन होने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी पायल उसके साथ रहती थी। वह उस पर दबाव बना रही थी कि वह प्रतीक को छोड़ दे। दोनों में अक्सर इस बात को लेकर बहस और झगड़े होते रहते थे। कुछ दिन पहले बात इतनी बढ़ी कि दूसरी पत्नी पायल शशि को छोड़ कर अपने मायके चली गई थी। पायल मायके से वापस तभी आने का कह रही थी जब प्रतीक को शशि छोड़ दे। 

रविवार रात में भी उसकी पत्नी से इसी बात पर बहस हुई थी। रात में खाना खाकर मासूम प्रतीक पिता के पास सोने चला गया। देर रात शराब के नशे में पिता ने प्रतीक की पहले जमकर पिटाई  की उसके बाद गला घोंट कर हत्या कर फरार हो गया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये