बेटे की गैरहाजिरी में ससुर करता था बहू का रेप, ऐसे हुआ खुलासा
By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2018 19:38 IST2018-09-15T19:38:21+5:302018-09-15T19:38:34+5:30
श्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 2014 में अपने बेटे की शादी की थी। विवाह के बाद बेटा चला गया। इस बीच, ससुर की नीयत खराब हो गई और वह बहू के साथ छेड़खानी करने लगा।

बेटे की गैरहाजिरी में ससुर करता था बहू का रेप, ऐसे हुआ खुलासा
पटना, 15 सितंबर:बिहार के मधेपुरा जिले कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही पुत्रवधू को धमकी देकर कर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पिछली रात भी उसने पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया तो लाचार होकर पीडिता ने लोगों के सामने आरोपित ससुर की पोल खोल दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 2014 में अपने बेटे की शादी की थी। विवाह के बाद बेटा चला गया। इस बीच, ससुर की नीयत खराब हो गई और वह बहू के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मरने की धमकी देता था। धीरे-ससुर की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि एक दिन मौका पाकर उसने बहू के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद वह बहू को धमका कर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। पिछली रात भी उसने बहू के साथ दुष्कर्म किया। इससे आजिज आकर बहू ने ससुर की घिनौनी करतूत को सरेआम उजागर कर दिया। लोक लाज के चलते परिजन मामले को स्थानीय तौर पर निबटाने के बहुत प्रयास किये तो आरोपित पंचायत में नहीं पहुंचा। इसके बाद पीडिता ने थाने में आवेदन देकर आरोपित ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
इस संबंध में श्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद ससुर फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।