लाइव न्यूज़ :

बहू से अवैध संबंध बनाने के लिए बाप ने करवाया बेटे का मर्डर, 3 लाख की दी थी सुपारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2018 19:45 IST

मृतक के पिता मो. रफीक की अपनी बहू पर ही गलत नजर थी। वह उसके साथ अवैध संबंध रखना चाहता था। उसके विरोध करने पर मो. रफीक ने उसपर गलत आरोप लगा बेटे-बहू को घर से निकाला दिया था।

Open in App

पटना, 17 जुलाई: बिहार के भागलपुर के सन्हौला में कमालपुर निवासी मो. इस्तखार (28 वर्ष) की हत्या उसके पिता ने ही इसलिए करा दी थी कि मृतक के पिता मो. रफीक की अपनी बहू पर ही गलत नजर थी। वह उसके साथ अवैध संबंध रखना चाहता था। उसके विरोध करने पर रफीक ने उसपर गलत आरोप लगा बेटे-बहू को घर से निकाला दिया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मो. इस्तखार की हत्या के लिए उसके पिता मो. रफीक ने  झारखंड के अपराधियों को तीन लाख की सुपारी दी थी। 

हत्यारों ने योजनाबद्ध ढंग से सन्हौला थाना क्षेत्र के बखड्डा में हसन तालाब के पास चाकू घोंप कर युवक की हत्या कर दी थी। मोबाइल कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि गोड्डा जिला (झारखंड) के हनवारा थाना क्षेत्र के बेरियाचक निवासी मो. फारुख से मो. इस्तखार की अंतिम बार बात हुई थी। पुलिस ने मो. फारुख को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मो. इस्तखार की हत्या की साजिश उसके पिता मो. रफीक ने ही रची थी। उसने अपने गांव के मो सबुल और झारखंड के अपराधियों को बेटे की हत्या के लिए तीन लाख रुपये दिये थे।

इसके बाद अपराधियों ने एक जुलाई की रात उसे खाद लेने के बहाने दुकान पर बुलाया और तालाब के पास ले जाकर चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि इस कांड में पुलिस अबतक मो. सबुल, मो. गफ्फार और मो. मोजिम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। अन्य आरोपित सुखसेना गांव निवासी मो. अरसद और झारखंड के एक व्यक्ति की पुलिस तलाश रही है। मृतक की पत्नी बीबी मुस्तरी के बयान पर सन्हौला थाना में इस्तखार की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बताया जाता है कि मृतक के पिता मो. रफीक की अपनी बहू पर ही गलत नजर थी। वह उसके साथ अवैध संबंध रखना चाहता था। उसके विरोध करने पर मो. रफीक ने उसपर गलत आरोप लगा बेटे-बहू को घर से निकाला दिया था। सन्हौला के थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित मो. फारुख और मृतक के पिता मो. रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, हत्यारे के खून से सने कपडे, मोबाइल (जिससे हत्यारों ने इस्तखार से हत्या के पहले बात की थी) और बाइक (जिसपर बैठाकर मो. इस्तेखार को लाया गया था) बरामद कर लिया है। घटना को अंजाम देने में और भी कुछ लोगों के नाम आ रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार किये गए मो. फारुख ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली