लाइव न्यूज़ :

बाप और भाइयों ने युवती से किया कई सालों तक दुष्कर्म, सच जानकर पुलिस भी हुई हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2018 14:18 IST

जब वह करीब 10 साल की हुई तो उसका सौतेला बाप उस पर गलत नजर रखने लगा। उसके कुछ साल बाद उसने दुष्कर्म भी किया। पिछले कुछ सालों से उसका सौतेला भाई भी दुष्कर्म करता आ रहा था.

Open in App

मामला देहरादून का है, जहां रिश्तों को एक बार फिर से तार-तार किया गया है। 24 साल की एक लड़की अपने साथ वर्षों तक हुई दरिंदगी की शिकायत को लेकर थाने पहुंची। उसे हवस का शिकार बनाने वाले उसके अपने ही थे जिनकी दरिंदगी वो सालों से सहती आ रही थी। युवती से उसके सौतले बाप, सौतले भाई और यहां तक कि सगे भाई ने भी दुष्कर्म किया।

एक दिन उसके सब्र का बांध टूट गया और लड़की ने थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बता दी। पुलिस ने भी इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सारे आरोपियों को पकड़कर न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार रात 10 बजे युवती जब थाने पहुंची, उस वक्त थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। युवती को इतनी रात में थाने में देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाने में तैनात महिला एसआई को वहां बुला लिया। हांफती हुई इस युवती ने जब पुलिस को आपबीती बतानी शुरू की तो सभी चौंक गए।

युवती ने बताया कि जब वह तीन साल की थी तो उसके पिता की मौत हो गई। उस वक्त उसका भाई सात साल का था। कुछ साल बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। जिससे उन्हें एक बेटा हुआ।

जब वह करीब 10 साल की हुई तो उसका सौतेला बाप उस पर गलत नजर रखने लगा। उसके कुछ साल बाद उसने दुष्कर्म भी किया। पिछले कुछ सालों से उसका सौतेला भाई भी दुष्कर्म करता आ रहा था. यह बात जब उसने सगे भाई को बताई तो उसने भी मजबूरी का फायदा उठाकर उसका दुष्कर्म करने लगा. 

वह काफी समय से इन लोगों के चंगुल से बच निकलने का मौका देख रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां हर रोज शाम को प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी पर चली जाती है।

इसी बीच ये लोग उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। शुक्रवार रात जब उसकी मां ड्यूटी गई और उसका भाई कॉल सेंटर में नौकरी पर चला गया तो वह सौतेले पिता व भाई की नजरों से बचकर थाने आ गई। 

सौतेले बाप को घर से ही पकड़ लिया गया। कुछ देर बाद उसके सौतेले भाई को भी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसके बाद तड़के सुबह शहर के एक कॉल सेंटर में छापा मारा, जहां से उसके सगे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  

टॅग्स :रेपदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई