लाइव न्यूज़ :

पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 12 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, मां ने किया विरोध तो मार कर कमरे में बंद कर दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2021 19:22 IST

बिहार में पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है. आरोपी बाप ने पड़ोस के रहने वाले एक शख्स को बुलाकर घर में शराब पार्टी की.

Open in App
ठळक मुद्दे 12 साल की उस मासूम बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और उसने आरोपी बाप को धर दबोचा. दोस्त की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि वह पड़ोसी ही है.

पटनाः बिहार में पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के एक गांव से समाज को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक बाप ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी सौतेली बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

इस घटना का विरोध करने पर मां की जमकर पिटाई भी की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पीडित बच्ची की उम्र महज 12 साल है, जिसके साथ सौतेले बाप ने हैवानियत की. पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बाप ने पड़ोस के रहने वाले एक शख्स को बुलाकर घर में शराब पार्टी की.

फिर उन्होंने शराब के नशे में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी. जब मां ने इसका विरोध किया तो वे मारने लगा और उसे मार-पीटकर एक कमरे में बंद कर दिया. मां को कमरे में बंद करने के बाद दोनों दरिंदगी पर उतर आये और दोनों ने मिलकर 12 साल की उस मासूम बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

बाद में किसी भी तरह मां कमरे से बाहर निकलने में सफल हुई और वह अचेत पड़ी बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची. वहां डॉक्टर ने पीडित बच्ची का इलाज किया. पीडिता की मां ने बच्ची का इलाज कराने के बाद तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाने को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और उसने आरोपी बाप को धर दबोचा.

उसके दोस्त की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि वह पड़ोसी ही है. इस मामले में पीड़ित बच्ची और उसकी मां का बयान दर्ज किया है. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि उसने आरोपित के साथ दूसरी शादी की थी. आरोपी सौतेला बाप अक्सर बच्ची पर बुरी नजर रखता था. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!