लाइव न्यूज़ :

यमुना किनारे लहूलुहान हालत में मिली 35 वर्षीय महिला, बीजेपी नेता पर सुपारी लेकर हत्या के प्रयास का आरोप

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 13, 2018 15:51 IST

महिला किसी तरह तैरकर नदी किनारे पहुंची और सुनाई हैरान कर देने वाली आपबीती...

Open in App

फतेहपुर, 13 अगस्तः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एकडला गांव से यमुना नदी गुजरती है। वही एक शमशान घाट भी है जहां नदी किनारे शव जलाए जाते हैं। रविवार (12 अगस्त) की सुबह ग्रामीण शमशान घाट की तरफ पहुंचे तो नदी किनारे एक लहुलुहान महिला को देखकर दंग रह गए। उसके पेट और गले से रिस रहा खून सूख चुका था। मक्खियां भिनभिना रही थी। ग्रामीण नजदीक पहुंचे तो महिला की सांसे चल रही थीं। उसे खींचकर किनारे लाया गया। बलात्कार की आशंका में ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव की महिलाएं ने उसका तन ढका। पानी पिलाया और हालत के जिम्मेदार लोगों के बारे में पूछा। पीड़ित महिला ने जो आप-बीती सुनाई वो एक सभ्य समाज के लिए हैरान कर देने वाली है। ये आपबीती सवाल उठाती है कि योगी की पुलिस कानून-व्यवस्था की सख्ती की बात करती है तो फिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?

महिला ने सुनाई आपबीती

महिला ने बताया कि वो खागा कस्बे के नई बाजार मोहल्ले में रहती है। उसका पति पुणे की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार (11 अगस्त) की रात करीब 9 बजे मुहल्ले के ही दो युवकों ने उसे रिश्तेदार के यहां खाना बनाने चलने के लिए कहा। युवकों को पहले से ही जानती थी इसलिए चलने को तैयार हो गई। बाइक से महिला को किशनपुर थाना क्षेत्र में एकडला के जंगलों में लाया गया। सुनसान जगह देखकर महिला ने आगे जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता को पैदल जंगल ले जाया गया और उस पर चाकू से पेट और गले पर कई वार किए गए। खून से लथपथ महिला तड़पने लगी तो मरणासन्न हालत में उसे यमुना में फेंक दिया और मरा जानकर वहां से फरार हो गए। महिला किसी तरह नदी के किनारे पहुंची और रातभर वहीं पड़ी रही। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही

पुलिस ने आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के ऊपर चाकू से 13 वार किए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता फिलहाल खतरे से बाहर है लेकिन उसके घाव भरने में अभी समय लगेगा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर किशनपुर थाने में आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

चुनाव लड़ चुका है आरोपी

पीड़िता ने हत्या का प्रयास करने वाले युवकों का नाम मुकेश और ज्ञानी सिंह बताया है। मुकेश सिंह उर्फ गौकरन सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है। खुद को भारतीय जनता पार्टी का नेता कहता है। दूसरा आरोपी ज्ञानी सिंह उसी का दोस्त है। बता दें कि फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति हैं और खागा विधायक कृष्णा पासवान हैं। दोनों भारतीय जनता पार्टी से हैं।

सास पर साजिश का आरोप

पीड़िता ने अपनी सास पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसका पति पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहीं से शादी करके लाया था। लेकिन घरवाले उसे नहीं रखना चाहते। पहले भी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला को घर में रहने दिया गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सास ने हत्या की साजिश रची है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह