फतेहपुर: पत्नी ने अपने पति के खिलाफ 13 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया, छत में ले जाकर किया गलत काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 14:32 IST2022-07-17T14:31:51+5:302022-07-17T14:32:54+5:30

उत्तर प्रदेशः घर पर उसका पति और दो नाबालिग बेटियां थीं, तभी उसका पति अपनी 13 साल की बेटी को बहाने से छत में ले गया और उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया।

Fatehpur Wife filed case against her husband rape 13-year old minor daughter her terrace up police | फतेहपुर: पत्नी ने अपने पति के खिलाफ 13 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया, छत में ले जाकर किया गलत काम

दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है, उस समय महिला खेतों में धान की पौध रोपाई करने गयी थी।

Highlightsसीओ ने बताया कि आरोपी व्यक्ति फिलहाल फरार है।पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी गयी है।

फतेहपुर: फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ 13 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

 

खागा के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को अपने 45 वर्षीय पति के खिलाफ नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। सिंह ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है, उस समय महिला खेतों में धान की पौध रोपाई करने गयी थी।

घर पर उसका पति और दो नाबालिग बेटियां थीं, तभी उसका पति अपनी 13 साल की बेटी को बहाने से छत में ले गया और उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया। सीओ ने बताया कि आरोपी व्यक्ति फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी गयी है।

Web Title: Fatehpur Wife filed case against her husband rape 13-year old minor daughter her terrace up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे