लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर: शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक व्‍यक्ति को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 19:18 IST

खागा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय कुमार सिंह ने शनिवार को परिजनों की ओर से की गयी शिकायत के हवाले से बताया कि किशनपुर थाना के सिलमी गांव के राम लखन और शिव लखन दोनों भाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशराब के नशे में शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर राजन तिवारी (50) पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।चिकित्सकों ने राजन को मृत घोषित कर दिया।आरोपी रामलखन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना इलाके में शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक व्‍यक्ति की हत्या कर दी। इस सिलसिले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खागा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय कुमार सिंह ने शनिवार को परिजनों की ओर से की गयी शिकायत के हवाले से बताया कि किशनपुर थाना के सिलमी गांव के राम लखन और शिव लखन दोनों भाई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों ने शराब के नशे में शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर राजन तिवारी (50) पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

जिसकी वजह से राजन के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। सिंह ने बताया कि शोर-शराबा सुन मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में राजन को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने राजन को मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि राजन के भाई विमलेश तिवारी की तहरीर पर मामले की प्राथमिकी दर्जकर आरोपी रामलखन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली